corona19
Covid19 : भारत में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 613 लोगों की मौत हुई है. कोरोना की तीसरी लहर में यह अकड़ा अब तक के हिसाब से सबसे ज़्यादा है. देशभर में अगर नए मामलों की बात करे तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,35,532 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 20 लाख से ज्यादा बनी हुई है. अभी 20,04,333 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमण दर 15.8% से घटकर 13.39% हो गई है.
देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,35,939 लोग ठीक हुए है, इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की कुल संख्या 3,83,60,710 पहुंच गई है. फ़िलहाल देश में अभी कोरोना रिकवरी रेट 93.89% है. दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.89% है. पिछले 24 घंटे कोरोना से 871 मौत दर्ज की गई है, इसमें केरल का 258 पुराना आंकड़ा जोड़ा गया है.
कभी कोरोना का हॉटस्पॉट मानी जाने वाली धारावी अब कोरोना मुक्त हो चुकी है. आकड़ो के अनुसार मुंबई के धारावी में बीते शुक्रवार एक भी नया मरीज संक्रमित नहीं हुआ है. धारावी में आज से ठीक एक महीने पहले तक कोरोना के कई मामले तेजी से आ रहे थे. यहां कोरोना प्रभावितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को आए शून्य मामलों के बाद लग रहा है कि अब जाकर कहीं धारावी के लोगों ने राहत की सांस ली है.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 165 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 56 लाख 72 हजार 766 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 165 करोड़ 4 लाख 87 हजार 260 डोज़ दी जा चुकी हैं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 454 -
11/03/2024 503
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT